कोरोना अपडेट – एशिया का सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित देश बना भारत, एक दिन में आये 90,000 नए मामले

कोरोना ने पिछले दिनों रौद्र रूप दिखते हुए 90000 केस पार कर गया, ये अबतक का एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना पॉजिटिव केस का आकड़ा है| आपको बता दें, कि कोरोना जहां थमने का नाम नहीं ले रहा वही ये रोज़ नए-नए आकड़ो को छू रहा है| इन सब कोरोना पॉजिटिव केसेस में बढ़ोत्तरी के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों के संख्या 4208645 हो चुकी है|
इसके साथ ही विश्व में भारत कोरोना के मामलों में ब्राज़ील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर जा पहुंचा है| भारत इस समय एशिया का सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित देश बन चुका है| आपको बता दें की कल लगभग 1065 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गयी| अगर सकरात्मक पहलू पर नज़र डालें तो अबतक भारत में 32 लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं जो रिकवरी रेट को 77.32 प्रतिशत ले जाता है|
62 प्रतिशत केस सिर्फ पांच राज्यों से
स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कल 62 प्रतिशत केस सिर्फ पांच राज्यों से आएं जो हैं, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडू। अगर देखा जाए तो भारत में रोज़ मिलने वाले कोरोना मरीज़ों की संख्या विश्व में सबसे ज़्यादा में से एक है लेकिन रिकवरी रेट बहुत ज़्यादा होने की वजह से केवल 20.96% लोग ही इस समय कोरोना से पीड़ित हैं| जिनकी अगर गणना की जाए तो ये संख्या 862320 के बराबर है|
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! अगले साल के मध्य तक भी नहीं बनेगी बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन- WHO
महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से हुई मौतों की संख्या 26604
शनिवार को महाराष्ट्र में अबतक का एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना मरीज़ पाए गएँ, जोकि 20489 हैं| दिल्ली में 3200 कोरोना मरीज़ मिलें| दिल्ली में 1 सितम्बर से लगातार 2000 से अधिक कोरोना मरीज़ मिल रहे हैं| दिल्ली में बढे हुए मरीज़ों का मूल कारण प्रवाशी मज़दूरों का वापस आना तथा लोगों द्वारा सोशल डिस्टन्सिंग और कोरोना से बचने के उपायों का अनदेखी करना है| आपको बता दें की दिल्ली में अबतक 191000 कोरोना मरीज़ मिल चुके हैं जिनमे से 166000 ठीक हो चुके हैं तथा 4567 लोगों की मौत हो चुकी है| महाराष्ट्र में अबतक 907000 कोरोना मरीज़ मिल चुके हैं तथा 644000 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं| अगर महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से हुई मौत की बात की जाए तो मौतों की संख्या 26604 है|
📍 Increasing gap between #COVID19 Recovered & Active cases of India (May 04, 2020 to September 07, 2020)👇#StaySafe #IndiaWillWin pic.twitter.com/7yali2eENC
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) September 7, 2020
कोरोना से मरने वालों की संख्या विश्व औसत से नीचे
अगर भारत में कोरोना की वजह से मौतों की बात की जाए तो अभी भी भारत में मृत्यु दर 2% से नीचे है| अगर सीधे तौर पर कहा जाए तो कोरोना से मरने वालों की संख्या विश्व औसत से नीचे चल रही है जो की एक अच्छी खबर है| आपको बता दें की कोरोना मरीज़ों की मौत दर भारत में नीचे की ओर जा रही है और स्वस्थ्य मंत्रालय की मानें तो इस समय कोरोना से मौतों की मृत्यु दर 1.73 % है|
ये भी पढ़ें – भारत में बढ़ते कोरोना मामलों ने तोडा रिकॉर्ड , ब्राज़ील को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर जा पहुंचा भारत
अबतक कोरोना ने विश्व भर में 870000 से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है तथा 2.6 करोड़ से ज़्यादा लोगों को संक्रमित कर चूका है और WHO का कहना है की कोरोना वैक्सीन 2021 के जून महीने के बाद ही उपलब्ध हो पायेगी.