क्रिस्टिआनो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) फुटबॉल में 100 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बने
स्वीडन के खिलाफ अपने 165th मैच में 100 गोल का आंकड़ा पार किया

पुर्तगाल(Portugal) के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) अपने करियर के 100 इंटरनेशनल गोल पूरा करने वाले दूसरे खिलाडी बने| कल रोनाल्डो ने स्वीडन(Sweden) के खिलाफ गोल दाग कर अपने गोल का शतक पूरा किया तथा इसी के साथ वो पुर्तगाल के पहले और विश्व के दूसर खिलाडी बने जिसने इंटरनेशनल फुटबॉल में 100 गोल दागे हों | 1985 में जन्मे इस खिलाड़ी ने 2003 से अपने करियर की शुरुआत की तथा इस समय ये अपने देश के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं| आपको बता दें कि रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल में हुआ था तथा इनको बचपन से ही फुटबॉल के लिए जुनून था|
अली देई(Ali Daei) 109 गोल के साथ पहले पायदान पर
अगर आकड़ों की बात करें तो, इंटरनेशनल मैचेस में रोनाल्डो के 101 गोल हो चुके हैं तथा वो सर्वाधिक गोल करने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं| ईरान के स्ट्राइकर अली देई(Ali Daei) 109 गोल के साथ पहले पायदान पर हैं| रोनाल्डो की माने तो उन्होंने कहा है कि वो खेल को लेकर समर्पित हैं तथा अब वह देई के रिकॉर्ड को तोड़ने का हौसला रखते हैं|
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) का ये 165वां मैच था
आपको बता दें कि पिछले दिन स्वीडेन से हो रहे मैच में पहला गोल करते ही रोनाल्डो ने अपने गोल का शतक पूरा किया| अगर अंको में देखा जाए तो ये इनका 165वां मैच था| इस मैच में रोनाल्डो ने 2 गोल दाग कर मैच जीतने में अपनी टीम की तरफ से सबसे अहम् भूमिका निभाई|
What a beautiful way to reach my goal 100! 🇵🇹⚽️👏🏼 pic.twitter.com/LzAGszcNlf
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) September 10, 2020
आंकड़ों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है
समय और परिस्थिति को देखते हुए यह एक शानदार उपलब्धि है | आपको बता दें कि देई ईरान की तरफ से 1993 से 2006 तक इंटरनेशनल फुटबॉल में खेले थे और वो एक जाने माने फुटबॉलर रह चुके हैं| देई के कुल 149 मैचेस में 109 गोल हैं जबकि रोनाल्डो ने अभी तक 165 मैचेस में 101 गोल पूरे किये हैं | अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो अली देई(Ali Daei) ने रोनाल्डो से कम मैचों में ही 101 गोल पूरे किये थे, लेकिन इस समय की परिस्थिति और कम्पटीशन की बात की जाए तो रोनाल्डो के आंकड़ों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है|
खेल और अपने प्रदर्शन के वजह से ही विश्व प्रसिद्ध
फुटबॉल की दुनिया अब पहले से बहुत ज़्यादा बदल चुकी है तथा सभी खिलाड़ी कॉम्पिटिटिव(competitive) होते जा रहे हैं, ऐसे में फुटबॉल की दुनिया में इतने सारे मुकाम हासिल करना एक बहुत बड़ी बात है | इन बुलंदियों को हासिल करने के लिए रोनाल्डो(Ronaldo) ने कड़ी से कड़ी मेहनत की है| आपको बता दें कि रोनाल्डो अपने खेल और प्रदर्शन के वजह से ही विश्व प्रसिद्ध हैं और फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़यों में इनका नाम है | रोनाल्डो विश्व के पॉपुलर खिलाड़ियों की गिनती में आते हैं | यही नहीं रोनाल्डो की फैन फॉलोविंग भी बहुत बड़ी है, दुनियाभर में उनको और उनके खेल को चाहने वाले बहुत हैं, लेकिन इन्होंने ये सारी चीजें ऐसे ही नहीं पायी बल्कि यह सब कुछ अपनी मेहनत और अनोखे खेल प्रदर्शन से हासिल किया है | अपनी इन्हीं खासियत से क्रिस्टिआनो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) आये दिन रिकार्ड्स तोड़ते रहते हैं और सभी को हैरान करते रहते हैं |
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
- आईपीएल के नए शेड्यूल का ऐलान, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में पहली भिड़ंत
- मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लीन(Chris Lynn) पहुंचे अबुधाबी
- Yuvraj Singh घरेलु टी-20 क्रिकेट में जल्द कर सकते हैं वापसी
- धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला
- इस बार खेल रत्न रोहित शर्मा, विनेश फोगट, मनिका बत्रा, मरियप्पन ततारु को दिया जायेगा
- Suresh Raina pulls out of IPL 2020 due to personal reasons