
IPL 2020 का 32वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ( KKR vs MI ) के बीच खेला गया, कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
A comprehensive win for the @mipaltan here in Abu Dhabi. They win by 8 wickets against #KKR.
Quinton de Kock remains unbeaten on 78.#Dream11IPL. pic.twitter.com/BDhMILSKI0
— IndianPremierLeague (@IPL) October 16, 2020
दिनेश कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के बाद इयोन मॉर्गन की अगुवाई में उतरी कोलकाता की टीम को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से शिकस्त दी. मुंबई की ये लगातार 5वी जीत है। IPL 2020 में मुंबई इंडियंस को कोलकाता ने 149 रनो का लक्ष्य दिया था। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक ने बनाये, डिकॉक ने 44 गेंदों में 78 रन बनाये जिसमे 3 छक्के और 9 चौके शामिल थे. मुंबई ने अपना विकेट 94 रन रोहित शर्मा के रूप में खोया, रोहित ने 35 रनो का योगदान दिया। पंड्या ने भी 11 गेंदों पर 21 रन जोड़े और मुंबई ने 149 रनो का लक्ष्य सिर्फ 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया
पॉइटंस टेबल्स पर शीर्ष पर
मुंबई ने अब तक 8 मैच खेल चुकी है जिसमे से उनको 6 में जीत मिली है और 12 पॉइंट्स के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गयी है दिल्ली कैपिटल्स के भी 12 पॉइंट्स है लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से दिल्ली 2 नंबर पर है। वही कोलकाता भी चौथे नंबर पर बानी हुई है।
#MumbaiIndians are back on top in the Points Table after Match 32 of #Dream11IPL. pic.twitter.com/eRf9uQ2YRq
— IndianPremierLeague (@IPL) October 16, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 148/5 रन बनाए थे
कोलकाता की शुरुआत धीरे रही और अपना पहला विकेट 18 रन पर ही गवा दिया. कोलकाता ने 42 रन पर ही अपने 4 बड़े खिलाडी गवा दिए थे. IPL 2020 में कप्तान मॉर्गन और कम्मिंस ने कोलकाता के को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए । दोनों ने मिलकर टीम के लिए 87 रनो की साझेदारी की , आखिरी दो ओवर में दोनों ने 35 रन जोड़े. कमिंस ने 36 गेंदों की पारी 53 रन में दो छक्के और पांच चौके लगाए, जबकि मोर्गन ने 29 गेंदों की पारी में 39 रन बनाये जिसमे दो चौके और 2 छक्के लगाए.